यदि PNG कनेक्शन मिल रहा हो और फिर भी ले रहे हैं LPG तो रुक जाएं, जानें क्या है सरकार का आदेश

By :  Aryan
Update: 2026-03-25 11:30 GMT

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट के युद्ध से LPG सप्लाई पर असर पड़ा है, ऐसे में उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करना सरकार की प्राथमिकता बन गई है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि जिन इलाकों में PNG उपलब्ध है, वहां के परिवार यदि इसे नहीं अपनाते हैं, तो उनकी LPG सिलेंडर आपूर्ति तीन महीने बाद बंद कर दी जाएगी। यह आदेश पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किया है। सरकार ने कहा कि इस कदम का मकसद एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

PNG अपनाने से बहुत फायदे मिलेंगे

पीएनजी पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस बर्नर तक लगातार पहुंचाई जाती है, जिससे सिलेंडर की बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ती। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026 अधिसूचना के तहत यह फैसला लिया है। इसका उद्देश्य पाइपलाइन अवसंरचना के विकास में तेजी लाना, मंजूरियों को आसान बनाना तथा एलपीजी से पीएनजी की ओर बदलाव को बढ़ावा देकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।

पीएनजी पहुंचाना तकनीकी रूप से संभव नहीं होने पर NOC होगा जारी

गौरतलब है कि यदि अधिकृत गैस कंपनी यह प्रमाणित करती है कि पाइपलाइन कनेक्शन देना तकनीकी रूप से दिक्कत है तो वह एक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करेगी और उस घर की एलपीजी आपूर्ति बंद नहीं होगी। हालांकि, कंपनी को इस तकनीकी कारण का रिकॉर्ड रखना होगा और भविष्य में जब भी कनेक्टिविटी देना संभव होगा, वह एनओसी वापस ले लेगी।

Tags:    

Similar News