जयपुर में अब बोटिंग का लें मजा, मावठा झील में शुरू हुई ‘शिकारा राइड’, जानें कितने में करते सकते हैं हाथी की सवारी

उदयपुर में खास तौर से तैयार की जा रही दो लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

By :  Aryan
Update: 2026-03-25 10:30 GMT

जयपुर। पिंक सिटी जयपुर के आमेर किला के पास मावठा झील आजकल पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बोटिंग शुरू होने के महज 15 दिनों के अंदर ही 9,000 से अधिक सैलानियों ने लुत्फ उठाया। फिलहाल यहां 20 नावें चल रही हैं, लेकिन असली बोटिंग का मजा अप्रैल से शुरू होने वाला है।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते से मावठा में 10 नई शिकारा बोट्स उतारी जाएंगी। एक शिकारा में 6 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। अब झील के बीचों-बीच जन्मदिन, गेट-टुगेदर और म्यूजिक-डांस पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

इलेक्ट्रिक बोट्स होंगी आकर्षण का केंद्र

उदयपुर में खास तौर से तैयार की जा रही दो लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट्स भी आकर्षण का केंद्र होंगी। इनका अगला हिस्सा मोर की आकृति जैसा होगा और यह पूरी तरह राजस्थानी हेरिटेज थीम पर बनी होंगी।

हाथी सवारी का टिकट 2500 का है

झील में पानी की गहराई लगभग 18 फीट है, जो भीषण गर्मी में भी बोटिंग के लिए पर्याप्त रहेगी। आमेर महल में हाथी सवारी का आनंद लेने के लिए दो लोगों का टिकट 2500 रखा गया है। अप्रैल में सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक 3 राउंड होंगे। वहीं, शाम को होने वाले लाइट एंड साउंड शो का समय मार्च-अप्रैल में शाम 7 बजे और 8 बजे तय किया गया है।


Tags:    

Similar News