धुरंधर2’ की मुरीद हुई शालिनी पांडे! रणवीर को लेकर बोली- आप मेरे फेवरेट... साथ कर चुकी हैं काम
मुंबई। अभिनेत्री शालिनी पांडे आज बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी है। शालिनी ने अपने करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और सीरीज में काम किया है। अब अभिनेत्री की इच्छा एक्शन फिल्म में काम करने की है। की इच्छा जताई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर2’ को अपनी मौजूदा पसंदीदा फिल्म बताया है। साथ ही फिल्में करना चाहती हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन का नाम लिया है।
शालिनी पांडे ने कहा कि मैं इतनी महत्वाकांक्षी हूं कि मुझे लगता है कि मैं बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैंने जीवन भर खेल खेले हैं और मुझे खेल बहुत पसंद हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं एक एक्शन फिल्म में काम करना चाहूंगी। मुझे एक्शन पसंद है। मुझे इसका रोमांच बहुत अच्छा लगता है। इसलिए एक्शन ही वह चीज है जो मैं करना चाहती हूं।
अभिनेत्री ने आगे कॉमेडी जॉनर को लेकर कहा कि कॉमेडी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे मैं पूरी तरह से एक्सप्लोर करना चाहती हूं क्योंकि एक दर्शक के रूप में मुझे ये चीजें पसंद आती हैं। मुझे लगता है कि एक्शन और कॉमेडी दोनों ही तरह के रोल मुझे पसंद हैं।
मैंने 'धुरंधर' देखी है, जो मेरी हाल की पसंदीदा फिल्मों में से एक है, इसलिए मुझे लगता है कि वह हर तरह की भूमिका में अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में हैं, क्योंकि मैंने उन्हें बचपन से ये सब करते देखा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शालिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू रणवीर सिंह के ही साथ किया। 2022 में रणवीर के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है।