अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से किया फ्लर्ट! कपल डेटिंग फेज को याद करते आए नजर

Update: 2025-07-04 12:29 GMT

नई दिल्ली। अनुष्का और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे अच्छे कपल कहे जाते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपना एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। साथ में घूमने से लेकर एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करने और चीजी बातें करने के साथ-साथ दोनों डेटिंग फेज को याद करते हुए भी नजर आए।


अनुष्का और विराट एक वेकेशन पर हैं

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट एक वेकेशन पर हैं और दोनों टॉस करके डिसाइड करते हैं कि पहले वे कहां घूमने जाएंगे। वहीं अनुष्का पुल किनारे जाकर अपने पति विराट के साथ फ्लर्ट करती हुई दिखाई देती हैं। वह कहती हैं कि उनका व्यू (सामने बैठे विराट) बहुत खूबसूरत है।


समंदर किनारे नंगे पांव रेत पर वॉक करते हैं

अनुष्का और विराट लंच के लिए एक रेस्तरां में जाते हैं और क्रिकेटर अपनी वाइफ का मनपसंद खाना ऑर्डर करते हैं जो सुनकर वह शॉक और खुश हो जाती हैं। फिर दोनों बीच के ऊपर पैराशूट से फ्लाई करते हैं, बोट चलाते हैं और समंदर किनारे नंगे पांव रेत पर वॉक करते हैं। यही नहीं, दोनों पार्टी करते हैं और शाम को बोर्नफायर एन्जॉय करते हैं।


सोशल मीडिया पर वीडियो किया जा रहा पसंद

वहीं इस वीडियो के अंत में विराट और अनुष्का एक जगह जाते हैं जहां दोनों एक लड़का और लड़की को देखते हैं। विराट कहते हैं कि वह कपल हैं जबकि अनुष्का उन्हें अपना दोस्त बताती है। तभी विराट कॉन्फिडेंस से कहते हैं कि वे कपल ही हैं, क्योंकि डेटिंग फेज में वह भी नर्वस हो जाया करते थे। हालांकि, अनुष्का उनसे शर्त लगाती हैं और आखिर में हार जाती हैं। हालांकि उनका ये वीडियो प्रमोशनल है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News