हमलावरों ने मां-बेटे की कर दी हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाशें, जानें पूरा मामला

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शिवपत्ती मौर्या और उनके 12 वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है

Update: 2026-03-16 08:41 GMT

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर में डबल मर्डर की घटना से दहशत फैल गई है। दरअसल मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उनकी लाशें खून से लथपथ कमरे में पाई गई। मृतक मां-बेटे की लाश को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शटरिंग मिस्त्री की नजर पड़ी लाश पर

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय शिवपत्ती मौर्या और उनके 12 वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी। आज यानी सोमवार को एक शटरिंग मिस्त्री जब उधर से गुजर रहा था, तो उसकी नजर घर के अंदर पड़े शवों पर पड़ी। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, फिर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस कर रही छानबीन

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। अब पुलिस पता लगाने कोशिश कर रही है कि यह हत्या किन वजहों से की गई और क्या किसी पारिवारिक विवाद का मामला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर सभी आवश्यक सबूत इकट्ठा कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News