सीएनजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज कोलकाता में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सीएनजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कोलकाता में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी। बता दें कि यह रैली मध्य कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर डोरिना क्रॉसिंग, एस्प्लेनेड तक जाएगी।
प्रमुख नेता भी रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस मार्च में शामिल हो रहे हैं।
क्या है विरोध का कारण
जानकारी के मुताबिक LPG और CNG की भारी कमी और कीमतों में हाल ही में हुई ₹60 प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई है। साथ ही केंद्र सरकार की नई बुकिंग नीति, जिसके तहत अब गैस रिफिल के लिए कथित तौर पर 21 से 25 दिनों का अंतर अनिवार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस संकट के लिए केंद्र सरकार की योजना की कमी और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को समय रहते न संभाल पाने को जिम्मेदार ठहराया है।