LPG संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर! 46,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर 'शिवालिक' जहाज गुजरात पहुंचा
नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत में LPG संकट देखने को मिल रहा है। इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर 'शिवालिक' गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है।
46,000 मीट्रिक टन रसोई गैस आया
यह जहाज लगभग 45,000 से 46,000 मीट्रिक टन रसोई गैस (LPG) लेकर आया है। मध्य पूर्व (विशेषकर ईरान-इजरायल) में जारी तनाव और ब्लॉकेड के कारण यह जहाज पिछले कुछ दिनों से फंसा हुआ था। भारत के सफल कूटनीतिक प्रयासों के बाद ईरान ने इसे निकलने की अनुमति दी। जहाज को सुरक्षित रूप से भारतीय जलसीमा तक लाने के लिए भारतीय नौसेना ने उसे एस्कॉर्ट (Escort) किया।
'नंदा देवी' कांडला पोर्ट पर कल पहुंचने की संभावना
पहले इसके सुबह पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन समय में बदलाव के बाद यह मुंद्रा पोर्ट पर डॉक हुआ। इसके अलावा, एक और एलपीजी टैंकर 'नंदा देवी' भी होर्मुज को पार कर चुका है और उसके 17 मार्च 2026 को कांडला पोर्ट (Kandla Port) पहुंचने की संभावना है।