टीम इंडिया के लिए खतरा बनेंगे बाबर आजम! बताया IND vs PAK मैच के लिए कैसे कर रहे हैं तैयारी...

Update: 2026-02-14 09:00 GMT

नई दिल्ली। बाबर आजम ने खुलासा किया है कि 15 फरवरी, 2026 को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए उनकी मुख्य रणनीति बाहरी शोर को नजरअंदाज करना और खुद को शांत रखना है। यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

बाबर का वीडियो हुआ वायरल

 बाबर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे है कि- देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा से ही हाई इन्टेन्सिटी वाला होता है। सारी दुनिया, सभी फैंस, दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस मैच में शामिल होती है। फिर ये एक अलग ही लेवल पर चला जाता है।

बाबर ने आगे कहा, मैं कई मैचों (भारत बनाम पाकिस्तान) का हिस्सा रहा हूं, तो हमने भी सीखा है कि जितना अपने आप को शांत रखेंगे, रिलैक्स रखेंगे, बाहर की बातों को नहीं सुनेंगे, जितना अपने आप को स्ट्रैट फॉरवर्ड रखेंगे, उतना ज्यादा अच्छा है। हमने जो अनुभव लिया है, हम वो अपने युवाओं से बात करते हैं। हां, उत्सुकता होती है, लेकिन इसमें आप जितना अपने आप को शांत रखोगे, टेंशन फ्री रखोगे तो उतना ही अच्छा होगा आपके लिए।

बाबर आजम के आंकड़े और हालिया फॉर्म (टी20 वर्ल्ड कप 2026)

वर्ल्ड कप से ठीक पहले, बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद 50 (36) रन बनाए थे, जिसके साथ ही वह विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा (39) अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर- 141 मैचों में 4566 रन, औसत 39.36 और स्ट्राइक रेट 128.29।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास- उन्होंने अब तक 19 पारियों में 35.88 की औसत से 610 रन बनाए हैं।

हालिया टी20 स्कोर (पिछली 5 पारियां)-  46, 15, 50*, 2, 24।

भारत बनाम पाकिस्तान 

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान सिर्फ 3 बार भारत को हरा सका है जबकि 13 बार भारत जीता है। पिछले साल एशिया कप के दौरान दोनों के बीच 3 मैच हुए थे, फाइनल समेत तीनों मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।



Tags:    

Similar News