बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, वारदात में चार नहीं पांच शूटर थे शामिल

Update: 2025-09-18 05:13 GMT

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के कुल 5 शूटर इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें से 2 बदमाश एनकाउंटर में मारे जा चुके है जबकि 2 आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

वारदात में चार नहीं पांच शूटर थे शामिल

जानकारी के मुताबिक, विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने हैंडलर के जरिए 11 सितंबर को 5 शूटरों को बरेली भेजा था। ये लोग बरेली के पंजाब होटल में रुके थे। इस दौरान एक शूटर की तबीयत खराब होने पर वह वापस लौट गया। जिसके बाद चारों बदमाशों ने घर की रेकी कर घटना को अंजान दिया।

11 सितंबर को ही चारों बदमाश काले रंग की स्पलेंडर बाइक और सफेद अपाचे बाइक पर बैठकर दिशा पाटनी के घर पहुंचे और उनके घर की रेकी की। स्पलेंडर बाइक पर बदमाश नकुल और विजय सवार थे। जबकि अपाचे बाइक पर बैठे अरुण और रविंद्र थे। जो एनकाउंटर में मारे जा चुके है।

2 अपराधियों के किया गया ढेर

बता दें कि घटना के बाद उत्तर प्रदेश STF और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिर्फ 48 घंटे के अंदर दोनों मुख्य आरोपियों अरुण और रविंद्र को एक मुठभेड़ में मार गिराया। साथ ही इनके पास से तुर्की की बनी जिगाना पिस्टल और ऑस्ट्रिया की ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। जोकि बहुत खतरनाक हथियार है।

अभिनेत्री के घर की गई थी कई राउंड फायरिंग

शूटरों ने सबसे पहले 11 सितंबर को दो बाइकों पर दिशा पाटनी के घर की रेकी की। एक बाइक पर नकुल और विजय, दूसरी पर अरुण और रविंद्र थे। 12 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे रविंद्र ने दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

Tags:    

Similar News