कार पलटने के बाद लगी आग, पांच लोग जिंदा जले, जानें ड्राइवर की किस छोटी गलती से हुई भीषण दुर्घटना

परिवार के लोग शादी समारोह से लौट कर वापस दिल्ली जा रहे थे;

By :  Aryan
Update: 2025-06-18 05:27 GMT

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार पुल से टकराने के बाद पलट गई। कार के पलटने से उसमें आग लग गई। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। एक व्यक्ति इस घटना में घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवार शादी समारोह से वापस दिल्ली लौट रहा था। 

पुल से टकराने और फिर पलटने के बाद आग लगी 

 बुलंदशहर में कार के पुल से टकराने और फिर पलटने के बाद आग लग गई। कार सवार परिवार के लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर जानीपुर गांव के पास हुई है। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। 

सुबह करीब 6:00 बजे घटना हुई

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे हुई है। जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।

Tags:    

Similar News