आज से कल तक इन 10 राज्यों में बारिश के आसार! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है

Update: 2026-02-18 05:49 GMT

नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। फरवरी के महीने में ही कई राज्यों में तपिश का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, इस दौरान बारिश शुरू होने के भी आसार हैं। IMD के अनुमान के मुताबिक, 18 और 19 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं।

इन राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में वेर्स्टन डिर्स्टबेंस का असर मुख्य रूप से पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है। 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंका है।  उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही बर्फबारी का असर देखा जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होगा।  हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश हो सकती है। लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

राजस्थान में बूंदाबांदी की आशंका

राजस्थान में दोपहर बाद बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।


Tags:    

Similar News