सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार, यह लगातार चौथा सेवा Extension

1987 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी और विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाते हैं।

Update: 2026-02-27 09:04 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी को एक वर्ष का नया सेवा विस्तार दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अब वह 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। बता दें कि उनका पिछला कार्यकाल 28 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाला था।

भरोसेमंद अधिकारी

1987 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी और विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाते हैं।  वह प्रशासनिक मामलों, नीतिगत समन्वय और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था के सुधार में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

सेवा विस्तार का क्रम

अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह उन्हें मिलने वाला लगातार चौथा सेवा विस्तार है। अवनीश अवस्थी 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे। उस समय उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं गोपन और नागरिक उड्डयन विभाग था। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में अवनीश अवस्थी गृह और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर थे।

Tags:    

Similar News