CM योगी 22 फरवरी से करेंगे जापान और सिंगापुर का चार दिवसीय दौरा, जानें इस दौरान उनका पहनावा क्या होगा

CM योगी के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी दौरे पर जाएंगे।

Update: 2026-02-20 05:51 GMT

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएंगे। सीएम योगी भगवा कपड़े पहनकर में जापान और सिंगापुर का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान वो भारतीय मूल के लोगों एवं निवेशकों से भी मिलेंगे।  सीएम का यह दौरा निवेश के लिहाज से खास माना जा रहा है।

सीएम के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएंगे

 सीएम योगी अपने विदेश दौरे के दौरान भगवा कपड़ों में ही नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान वो हमेशा की तरह सैंडल न पहनकर जूता पहनेंगे। सीएम योगी के साथ प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री ⁠सुरेश खन्ना, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के ओएसडी आरबीएस रावत, विशेष सचिव अमित सिंह, आईएएस ⁠दीपक कुमार, ⁠प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रम विभाग, प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईटी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज़्म, CEO Invest UP और ⁠निदेशक नेडा शामिल हैं।

सीएम योगी भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित 

सीएम योगी 23-24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे जबकि 25-26 फरवरी को जापान दौरे पर रहेंगे। उनके विदेश दौरे में सिंगापुर और जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन रखा गया है, जहां वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो दोनों जगहों पर निवेश को लेकर रोड शो का भी आयोजन करेंगे।

 निवेशकों से करेंगे बातचीत

सीएम योगी का सिंगापुर में पीएम, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात संभावित है। इसके अलावा 23 फरवरी को सिंगापुर और 25 फरवरी को जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जापान में सीएम योगी यामानाशी के गवर्नर से भी मुलाकात कर सकते हैं। सीएम योगी निवेशकों से मिलने के अलावा यहां रहने भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है सीएम योगी यहां ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।

Tags:    

Similar News