आंध्र प्रदेश के तट से टकराने पर चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ा, देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

केंद्र सरकार ने राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया;

By :  Aryan
Update: 2025-10-29 04:40 GMT

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने पर चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं ओडिशा के गजपति में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

कई तटीय जिलों में भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं

कई तटीय जिलों में भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। सरकार ने प्रभावित जिलों में नियंत्रण कक्ष बनाए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।वहीं गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।

ओडिशा के गजपति में भूस्खलन

ओडिशा के गजपति में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। ओडिशा के गजपति की जिला अधिकारी मधुमिता ने बताया कि प्रशासन ने रातभर काम किया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। उन्होंने कहा, लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। हमने सुबह उन जगहों को खाली कर दिया। शून्य जनहानि का लक्ष्य पाने के लिए 10 हजार लोगों को संवेदनशील इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

 गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा'

मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के मध्य तट से टकराया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचे।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर हो गया है। इस तूफान के कारण कई तटीय जिलों में भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि चक्रवात मोंथा आंध्र प्रदेश के अंदरूनी इलाकों और दक्षिण ओडिशा के पास पहुंचने के बाद करीब छह घंटे तक मजबूत रहेगा।

Tags:    

Similar News