धुरंधर 2 कलेक्शन के मामले में पहले पार्ट से रही पीछे, 22वें दिन हुआ इतने करोड़ रुपये का नुकसान...
फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले 3 हफ्तों में बेहद अच्छा कलेक्शन किया। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कमाई के मामले में इस फिल्म का दबदबा देखने को मिला। फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
लेकिन फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यदि पहले पार्ट के कलेक्शन की बात करें तो उसकी तुलना में दूसरा पार्ट कहीं भी नहीं टिकता है। पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 22 दिन में 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
धुरंधर 2 की कमाई में आई गिरावट
जानकारी के मुताबिक, धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह लगातार दूसरे दिन धुरंधर 2 की कमाई 10 करोड़ रुपये से नीचे गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है। फिल्म का 22 दिनों का नेट कलेक्शन 1048.42 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म का 22 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 1255.23 करोड़ रुपये का रहा है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस मामले में फिल्म ने 410 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपये का हो चुका है।
पहले पार्ट से इतना पीछे रह गई धुरंधर 2
धुरंधर 2 फिल्म ने इतना कलेक्शन कर लिया है कि अब इसके आगे भारत की केवल 3 फिल्में ही हैं। लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म की तुलना यदि 2025 में आई धुरंधर 1 से की जाए तो फिल्म इससे सिंगल डे कलेक्शन के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल धुरंधर 2 ने रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।