पीएम मोदी ने गोवा के तट INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली, यह संदेश दिया

विक्रांत पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई।;

By :  Aryan
Update: 2025-10-20 08:50 GMT


गोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा के तट पर आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। 

अपने हाथों से खिलाई जवानों को मिठाई 

दीपावली के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री ने नौसेना के जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। जवानों ने भी पीएम के स्वागत में उन्हें देशभक्ति गाने सुनाएं। इस मौके पर योग सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री ने भाग लिया। वही इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार की रात नौसेना के अधिकारियों और जवानों के साथ डिनर किया।

अधिकारियों और जवानों ने देशभक्ति गीत गाए 

 प्रधानमंत्री मोदी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा, जहां INS विक्रांत के अधिकारियों और नाविकों ने देशभक्ति गीत गाए। इन देशभक्ति गीतों में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता के उपलक्ष्य में नौसेना के जवानों द्वारा लिखा गया एक विशेष गीत भी शामिल था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और उनके देशभक्ति गीतों को सुना। आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर, प्रधानमंत्री मोदी मिग-29K लड़ाकू विमानों से घिरे फ्लाइटडेक पर गए और दिन और रात दोनों समय, छोटे रनवे पर MiG 29 लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते और रनवे पर उतरने का एयर पावर डेमो देखा। 

पीएम मोदी ने कहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाते हुए कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि इस बार मैं दिवाली का यह पावन त्योहार नौसेना के आप सभी वीर जवानों के बीच मना रहा हूं। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, शायद कोई और कभी इस अनुभूति को प्रकट नहीं कर पाएगा जो युद्ध के मैदान में खड़ा जवान कर पाएगा।'

Tags:    

Similar News