‘मैं दुआ लीपा के साथ’... रैपर बादशाह ने पॉप सिंगर पर की ये विवादित टिप्पणी, अब खूब हो रही ट्रोलिंग

बादशाह अपने एक्स अकाउंट पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में विवादित ट्वीट करके फेंस की ट्रोलिंग का निशाना बन गए हैं;

By :  Divyanshi
Update: 2025-06-07 13:50 GMT

मुंबई। फेमस रैप सिंगर बादशाह विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बादशाह ने हाल ही में ग्लोबल पॉप सिंगर दुआ लीपा के बारे में एक विवादित टिप्प्णी की थी। इसके बाद से नेटिजंस उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या बोल गए बादशाह, जिस पर यूजर्स उनसे नाराज हो रहे हैं।

दुआ लीपा पर ऐसी टिप्पणी

दरअसल, बीते शुक्रवार रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में एक ट्वीट किया था। उन्होंने इस पोस्ट में लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए ‘दुआ लीपा’ लिखा था। इस पर एक यूजर ने पूछा कि क्या आप दुआ लीपा के साथ कोई गाना बनाने वाले हैं। अब इसके जवाब में बादशाह ने कहा, “मैं उसके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा।” बादशाह की ऐसी टिप्पणी देखते ही नेटिजंस (यूजर्स) उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।


जमकर हो रही ट्रोलिंग

बादशाह की इस टिप्पणी के बाद यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और इसकी आलोचना की। एक यूजर ने कहा कि वो तुझे अपना नौकर भी ना रखे। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि शायद आप तो शादीशुदा हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वजन के साथ इसका दिमाग भी कम हो गया है।

बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। हालांकि, 2020 में उनका तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है।

Tags:    

Similar News