IND vs ENG: सेमीफाइनल के महा-मुकाबले में संजू ने की धुआंधार बल्लेबाजी! इंग्लैंड को दिया 254 रनों का लक्ष्य

टी 20 वर्ल्ड कप नॉक आउट मुकाबले में टीम इंडिया ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। टीम इंडिया आज के मैच में सबसे ज्यादा चक्के जड़े हैं।

Update: 2026-03-05 15:16 GMT

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। आज के मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वहीं टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। भारत ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। साथ ही आज टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 

अभिषेक शर्मा का बल्ला फ्लॉप

हालांकि अभिषेक शर्मा सेमिफाइनल के इस महा- मुकाबले में नहीं चल पाए लेकिन संजू ने धुआंधार बल्लेबाजी की जबकि ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं संजू ने धुआंधार पारी खेलते हुए 89 बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्या 11 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद शिवम दूब 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि तिलक वर्मा की शानदार पारी 7 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक ने 27 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद। 

Tags:    

Similar News