IND vs NZ: भारत की पारी शुरू, न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का दिया लक्ष्य

डेरिल मिचेल 84 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।;

Update: 2026-01-11 12:37 GMT

वडोदरा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया  301 रन का लक्ष्य

कीवियों ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल 84 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत दमदार रही। टीम को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा। हर्षित राणा ने दोनों ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। कॉनवे ने वनडे करियर का पांचवां और निकोल्स ने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। कॉनवे 56 रन और निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन और आदित्य अशोक

Tags:    

Similar News