मां ने उठाया खौफनाक कदम, 4 मासूम बेटियों को कुएं में धक्का देकर खुद लगाई फांसी, जानें पूरा मामला

सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत नन्ही देवरी खमरिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को पास के कुएं में फेंक दिया

Update: 2026-03-12 13:00 GMT

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से आज यानी गुरुवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की है। इस घटना से चारों तरफ मातम पसरा हुआ है।

पांच महीने की बेटी की भी ली जान

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत नन्ही देवरी खमरिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को पास के कुएं में फेंक दिया। इतना ही फिर मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने जिन बेटियों को कुएं में फेंका, उनमें एक पांच महीने की मासूम भी शामिल है।

कुएं में पाई गई चार मासूमों की लाशें

ऐस बताया जा रहा है कि सविता ने आज यानी गुरुवार को अपनी चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने की वजह से चारों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। अपनी बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को भी फांसी लगा ली।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस और टड़ा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुएं से चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

मानसिक तनाव की आशंका

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। ऐसा बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव की वजह से महिला ने यह गलत कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।


Tags:    

Similar News