प्यार के महीने में की शादी, बिजली के खंभे पर इस तरह से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

मृतक की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कासरानपुर गांव का निवासी था

Update: 2026-03-12 12:30 GMT

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-15 की है, जहां मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के आवासों का निर्माण का काम चल रहा है। दरअसल मजदूर की लाश बिजली के खंभे से लटकी मिली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच जारी है।

मृतक ठेकेदार ज्योति सिंह के यहां मजदूरी करता था

मृतक की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कासरानपुर गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह नया मुरादाबाद में ठेकेदार ज्योति सिंह के यहां मजदूरी का काम करता था।

फरवरी में हुई थी शादी

जितेंद्र फरवरी में काम छोड़ कर शादी करने चला गया था। 12 फरवरी को जितेंद्र की शादी हुई थी। शादी के बाद दो दिन पहले वह पहली बार काम पर लौटा था। अन्य मजदूरों और राजमिस्त्री ने पुलिस को जानकारी दी कि रात करीब 11 बजे फोन पर जितेंद्र और उसकी पत्नी की फोन पर बहस चल रही थी।

गुस्से में घर से निकला बाहर

जितेंद्र तेज आवाज में बात करते हुए कमरे से बाहर निकल गया और थोड़ी ही देर बाद अपनी पेंट और शर्ट को फंदा बनाकर बिजली के खंभे से लटक गया। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे ढूंढने के लिए कमरे से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुलाई गई।



Tags:    

Similar News