भारत और रूस के बीच रक्षा, शिक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दे पर हुए अहम समझौते

Update: 2025-12-05 09:13 GMT

नई दिल्ली। भारत और रूस की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग शुरू हो गई है। वहीं भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बैठक में डिफेंस के साथ-साथ खेल और व्यापार को लेकर भी समझौता हुआ। हेल्थ और फूड सेफ्टी को लेकर अहम समझौते हुए हैं।

कई समझौतों का आदान-प्रदान किया

वहीं दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-रूस के बीच हुए कई समझौतों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दो अहम समझौतों पर साइन हुए- पहला, कोऑपरेशन और माइग्रेशन पर समझौता और दूसरा, अस्थायी श्रमिक गतिविधियों से जुड़ा समझौता। ये समझौते दोनों देशों के आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News