IPL 2026: मैच शुरू होने से पहले BCCI ने बनाया ये नियम! सभी टीमों को भेजी ये सख्त चेतावनी

Update: 2026-03-17 10:00 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस बीच सीजन शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है और सभी 10 टीमों को एक सख्त चेतावनी भेजी है। बोर्ड ने प्रैक्टिस सेशन और वार्म-अप मैचों के लिए नए नियम बनाए हैं, ताकि सभी टीमों को बराबर की तैयारी का मौका मिले और मैच पिच की क्वालिटी बनी रहे। खास बात यह है कि फ्लडलाइट्स के नीचे होने वाले प्रैक्टिस मैचों के लिए बीसीसीआई की ओर से टाइम भी फिक्स किया गया है।

प्रैक्टिस मैच फ्लडलाइट्स के नीचे होगा

अगर कोई टीम इस नियम को नहीं मानती, तो उसे काफी भारी पड़ सकता है, क्योंकि बीसीसीआई इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाएगी। दरअसल, बीसीसीआई का फोकस फेयरनेस और पिच प्रोटेक्शन पर है। नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच ही खेल सकती हैं, लेकिन इसके लिए पहले बीसीसीआई से परमिशन लेनी होगी। हालांकि, ये मुकाबले मैच पिच पर नहीं होंगे। अगर प्रैक्टिस मैच फ्लडलाइट्स के नीचे होगा, तो पूरा मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा नहीं चलेगा। इसका मकसद स्क्वायर पर ज्यादा वियर एंड टियर से बचना है।

पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती

कोई भी टीम विरोधी टीम की ओर से इस्तेमाल की गई नेट्स या पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। हर टीम को पूरी तरह फ्रेश नेट्स और पिच उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, अगर एक टीम पहले प्रैक्टिस कर रही है, तो दूसरी टीम उनकी नेट्स या रेंज-हिटिंग विकेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी फ्रेंचाइजी के पहले होम मैच से चार दिन पहले मेन स्क्वायर पर कोई प्रैक्टिस सेशन या मैच नहीं होगा। अगर जरूरत पड़े, तो वैकल्पिक ग्राउंड मुफ्त में दिए जा सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर दो टीमों के बीच शेड्यूल में टकराव हो, तो मेहमान टीम को प्राथमिकता मिलेगी। ये नियम इसलिए लाए गए हैं ताकि कोई टीम पिच की स्थिति से फायदा न उठा सके और सभी को एक समान तैयारी का मौका मिले।  

Tags:    

Similar News