थोड़ी देर में करेंगे प्रेस को संबोधित करेंगे ईरानी लीडर लरिजानी, इजरायल ने किया था हमले का दावा

Update: 2026-03-17 11:11 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध पिछले 17 दिनों से लगातार जारी है। ऐसे में इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी को निशाना बनाकर एक बड़ा हवाई हमला किया IDF ने गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है। हालांकि इस बीच, लरिजानी के दफ्तर ने जल्द ही प्रेस को संबोधित करने की बात कही है। हमले में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान के टॉप अधिकारी पर इजरायली हमला

जानकारी के मुताबिक IDF की तरफ से बड़ा दावा हुआ है। कहा गया है कि बीती रात ईरान में किए गए एक हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी को निशाना बनाया गया है। IDF  ने  दावा किया कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी इस हमले में मारे गए है। 

अली खामेनेई के बाद अली लारीजानी ईरान के सबसे ताकतवर शख्स

पिछले दिनों अली खामेनेई और ईरान के बाकी बड़े नेतृत्व के मारे जाने के बाद अली लारीजानी को ही सबसे ताकतवर शख्स माना जा रहा था, जो इस युद्ध में ईरान की अगुवाई कर रहा है। 

नेतन्याहू ने दिए थे ईरान की टॉप लीडरशिप के खात्मे के आदेश

ईरान की टॉप लीडरशिप के खात्मे के आदेश इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिए थे। इजरायल के प्रधानमंत्री के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी गई है।


Tags:    

Similar News