IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ की शुरुआत! समीर और ट्रिस्टन की शानदार साझेदारी की बदौलत LSG को 6 विकेट से रौंदा
लखनऊ। आईपीएल का आज पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों का यह मौजूदा सत्र में पहला मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 142 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
केएल राहुल शून्य पर हुए आउट
हालांकि दिल्ली जब बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम का पहला विकेट शून्य पर ही चला गया है। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली ही गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं दिल्ली को दूसरा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने नीतीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। वह 15 रन बनाकर आउट हुए।
प्रिंस यादव ने दो झटके
हालांकि प्रिंस यादव ने दिल्ली को एक ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पहले पथुम निसांका को शिकार बनाया। इसके बाद अक्षर पटेल को बोल्ड किया। लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली जिसकी बदौलत टीम इस स्कोर को चेज कर पाई।