IPL- 2026: कोलकाता के सामने मुंबई को घर में हराने की कड़ी चुनौती! रोहित शर्मा पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस को घर में खेलने का फायदा मिलेगा, दर्शकों का सहयोग मिलेगा

By :  Aryan
Update: 2026-03-29 05:42 GMT

नई दिल्ली। IPL- 2026 में कोलकाता के सामने मुंबई को घर में हराने की कड़ी चुनौती होगी। मुंबई के मैदान में खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा पर नजर‌ होगी। बड़ी संख्या में आईपीएल का मैच देखने के लिए दर्शक आएंगे। दोनों टीमें जीत के साथ आईपीएल की शुरुआत करना चाहेगी। मैच से पहले दोनों टीमों ने मैदान में अभ्यास सत्र चलाया। 

जयवर्धने ने कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफ की

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी और खेल में हुए सुधार की जमकर तारीफ की है। कहा कि सीमित ओवर के खेल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। जयवर्धने ने कहा, मैं हार्दिक से पहली बार 2017 में मिला था। वह युवा थे लेकिन उनमें प्रतिभा और बहुत ज्यादा ऊर्जा थी। यही बात मुझे हार्दिक में हमेशा से पसंद आई है। आज भी खेल के प्रति उनकी ऊर्जा वैसी ही है। उन्हें क्रिकेट के खेल से बहुत अधिक लगाव है और वह इसके बारे में बहुत बातें करते हैं। मैं आठ साल से मुंबई इंडियंस के साथ हूं और एक लीडर के तौर पर उनका विकास, मैदान पर उनकी समझदारी और जिस तरह से वह बेहतर हुए हैं। 

मुंबई छठी बार चैंपियन बनने की तैयारी में जुटा 

पांच बार की चैंपियन मुंबई और केकेआर के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने इस टीम के खिलाफ 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ साल 2008 और 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद साल 2010 में मुंबई इंडियंस को दो में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 में दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते। साल 2013 में एमआई ने दोनों मुकाबलों को अपने नाम किया। साल 2014 और 2015 में दोनों टीमें चार मुकाबलों में आमने-सामने रहीं, जिसमें केकेआर ने 3 मैच अपने नाम किए। पिछले 4 सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं।

Tags:    

Similar News