जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में कॉम्पटीशन पर खुलकर रखी बात! आउटसाइडर होने का छलका दर्द, अभिषेक बच्चन को लेकर कही ये बात
मुंबई। जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होते हुए भी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड में हर किसी की एक दूसरे से कॉम्पटीशन होती है। यहां तक कि यह इंडस्ट्री ऐसा है जहां सभी को आगे जाने की होर लगी है। उन्होंने कॉम्पटीशन की जगह कॉम्प्लिमेंट पर ध्यान दिया और इसी आइडिया के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अपने करियर के दौरान मैंने जिनती आलोचनाओं का सामना किया है, उतना शायद ही मेरे समय के किसी एक्टर ने किया होगा। मेरे लिए ये बहुत सिंपल था।
मैं कॉम्प्लीमेंट्स के लिए काम कर रहा हूं
उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे घोड़े के जैसा था, जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। मैं आगे की उम्मीद नहीं कर सकता था। मेरे पास कभी कोई पब्लिसिस्ट नहीं रहा और न ही मैं मीडिया में खबरें फैलाने बाहर जाता था। मैं इससे असुरक्षित हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरी ईमानदारी के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं कि मैं कहां से आया हूं। जॉन इंडस्ट्री में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कि सबसे अच्छा तरीका है कि मैं किसी से कॉम्पटीशन के लिए नहीं बल्कि कॉम्प्लीमेंट्स के लिए काम कर रहा हूं।
मेल को-एक्टर्स के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल जाता हूं
उन्होंने कहा कि मैं अपने मेल को-एक्टर्स के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल जाता हूं। मैंने शाहरुख खान, वरुण धवन, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है और वे मुझे ऐसे शख्स के तौर पर देखते हैं जो उनके काम की सराहना करता है और मैंने भी हमेशा उसी नजरिए से काम किया है। मैंने तो अभिषेक को किस भी किया था। मैं अपने मेल को-स्टार्स के साथ बहुत कम्फर्टेबल महसूस करता हूं और यह खूबसूरती फिल्म में भी झलकती है। ट्रोलिंग पर बात करते हुए जॉन अब्राहम ने माना कि उन्होंने अपने करियर में भारी आलोचनाओं का सामना किया है मगर उन्होंने कभी इससे परहेज नहीं किया।