फलों का राजा आम! सेहत और गुणों का खजाना, जानें फायदे और नुकसान
नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम का कुछ लोगों को सिर्फ इंतजार इसलिए रहता है कि आम खाने को मिलेंगे। आम खाने के शौकीन इस मौसम को इसलिए ही पसंद करते हैं क्योंकि इस मौसम में आने वाले फ्रेश आम खाने का मजा ही अलग होता है। आम जिसे "फलों का राजा" भी कहा जाता है, न केवल अपने स्वाद और मिठास के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यह पोषण से भी भरपूर होता है। यह विटामिन, खनिज और फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
पके आम के अंदर बहुत से पोषक तत्व होते है। जिनमें कैलोरी 60 kcal,कार्बोहाइड्रेट 15 ग्राम, शर्करा 13.7 ग्राम, प्रोटीन 0.8 ग्राम, वसा 0.4 ग्राम, फाइबर 1.6 ग्राम, विटामिन C 36.4 मिलीग्राम (61% दैनिक मूल्य), विटामिन A 54 माइक्रोग्राम (6% दैनिक मूल्य), फोलेट (विटामिन B9)43 माइक्रोग्राम (11% दैनिक मूल्य), पोटैशियम168 मिलीग्राम, मैग्नीशियम 10 मिलीग्राम, तांबा 0.1 मिलीग्राम (6% दैनिक मूल्य) आदि पोषक तत्व शामिल हैं।
पके आम के फायदे
शरीर को ठंडा रखता है- पका आम शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है, जो गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है।
पाचन में सुधार- इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है- पके आम में विटामिन ए होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि- पके आम में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद- पका आम त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है और झुर्रियों के साथ-साथ एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए- पके आम में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
ऊर्जा प्रदान करता है- पका आम प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
पके आम के नुकसान
- पके हुए आम में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- पके हुए आम में कैलोरी भी अधिक होती है, इसलिए वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- पके हुए आम को खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए इसे नाश्ते के साथ या दोपहर के भोजन के बाद खाना चाहिए।
- आम की तासीर गर्म होती है, जिससे गर्मियों में अत्यधिक सेवन करने पर शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
एक दिन में कितने आम खांए
आमतौर पर, एक व्यक्ति को दिन में एक से दो आम का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। ज्यादा आम से नुकसान भी हो जाता है।