MUMBAI : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर बदमाशों ने की दनादन फायरिंग

घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

Update: 2026-02-01 05:24 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई। गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत एकत्रित कर रही है। 

चार बार फायरिंग की आवाजें सुनी गईं

चार फायरिंग राउंड की आवाजें सुनने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है, और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पुलिस द्वारा उनके घर की सुरक्षा करते हुए देखा जा सकता है। इलाके को पेशेवर निगरानी में रखा गया है और अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच पूरी होने तक और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News