अब बिहार में नया नारा- 'ऊपर में नीतीश, नीचे निशांत'... जानें इसके मायने

Update: 2026-04-06 07:51 GMT

पटना। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा का रूख करने के साथ ही बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी ऐतिहासिक हलचल देखने को मिल रही है। ज्यादा चर्चा उनके बेटे निशांत के सियासी भविष्य को लेकर है। बता दें कि निशांत लगातार छाए हुए हैं। सभी लोग सवाल कर रहे हैं कि निशांत को क्या जिम्मदारी मिलेगी। सोमवार को पटना में एक ऐसा ही नजारा दिखा, जहां समर्थकों ने निशांत कुमार जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। 

विधान परिषद गेस्ट हाउस के उद्घाटन में हुई नारेबाजी

जानकारी के मुताबिक विधान परिषद गेस्ट हाउस के उद्घाटन के मौके पर नीतीश कुमार के सामने ही समर्थकों ने उनके बेटे निशांत कुमार के समर्थन में नारेबाजी की। बता दें कि नारे लगा रहे समर्थक 'ऊपर में नीतीश, नीचे निशांत' की मांग करते नजर आए। जिसके बाद हलचल तेज हो गई। 

नीतीश की जगह बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?  

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल, 2026 को शपथ लेने की संभावना है, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ प्रमुख नाम चर्चा में हैं। जिनमें वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।  वहीं नित्यानंद राय, दिलीप कुमार जायसवाल का भी नाम शामिल है। 


Tags:    

Similar News