ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरने के बाद कहा- हम फिर से सरकार बनाएंगे
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बजने वाला है। ऐसे में TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वे अंबेडकर जयंती से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा।
मैं हर केंद्र और हर क्षेत्र के लिए काम करूंगी
नामांकन दाखिल करने के बाद ममता ने कहा- मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं, अपना धन्यवाद, अपना आदर, सलाम, ‘जय जिनेंद्र’ और ‘सत श्री अकाल’ अर्पित करती हूं। आज, जब मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है, तो मैं यह कहना चाहती हूं कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ, मैं हर केंद्र और हर क्षेत्र के लिए काम करूंगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे।
सुवेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला
जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी का मुकाबला भवानीपुर में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होने वाला है। इस बार के चुनाव पश्चिम बंगाल के लिए अहम पड़ाव लेकर आने वाला है। जहां भाजपा ममता सरकार को सत्ता से
हटाने के प्रयास में जुटी है।