नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ! आज सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह संसद भवन में राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के कक्ष में आयोजित किया गया। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 20 साल सेवा देने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री पद से आज ही इस्तीफा देने की संभावना
वहीं राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के बाद, उनके आज शाम तक पटना लौटने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। माना जा रहा है कि 14 या 15 अप्रैल 2026 तक नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।
चारों सदनों का अनुभव
बता दें कि राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडल के सभी चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद) की सदस्यता ग्रहण की है।