इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा! जानें क्या है उनसे जुड़ा विवाद
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जस्टिस वर्मा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। उनके खिलाफ 'कैश कांड' के आरोपों में महाभियोगकी प्रक्रिया चल रही थी।
निजी कारणों से दिया इस्तीफा
बता दें कि उन्होंने इसे निजी कारणों से दिया इस्तीफा बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने महाभियोग के माध्यम से पद से हटाए जाने से बचने के लिए यह कदम उठाया है। वहीं उनसे जुड़ा विवाद मार्च 2025 में शुरू हुआ था, जब दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर लगी आग को बुझाते समय भारी मात्रा में जले हुए ₹500 के नोटों के बंडल मिले थे।
एक तीन-सदस्यीय जांच समिति का किया था गठन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार कर एक तीन-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी जनवरी 2026 में इस जांच को रोकने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, उनके इस्तीफे के साथ ही अब संसद में चल रही महाभियोग की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो जाएगी।