पीएम मोदी ने PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त की जारी! 18,640 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर

इस किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी सीधा वित्तीय लाभ मिला है।

Update: 2026-03-13 12:25 GMT

गुवाहाटी। पीएम मोदी ने आज असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम से PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की है।

2.15 करोड़ महिला किसानों को मिला वित्तीय लाभ

प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹2,000 की सहायता राशि मिली है। इस किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी सीधा वित्तीय लाभ मिला है। इस किस्त के जारी होने के साथ ही, 2019 में योजना की शुरुआत से अब तक कुल वितरित राशि ₹4.27 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिला है जिन्होंने अपना e-KYC पूरा कर लिया है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है।

Tags:    

Similar News