लोकसभा 16 मार्च तक के लिए स्थगित, आज सदन में पेश हुआ ‘ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक 2026’...

सरकार और सांसद अगले सत्र में वित्तीय बिल, प्रस्ताव और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करेंगे

Update: 2026-03-13 10:41 GMT


नई दिल्ली। लोकसभा में सियासी घमासान का दौर जारी है। विपक्ष के सांसदों ने देश में एलपीजी गैस की किल्लत के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग उठाई। विपक्ष के हंगामा शुरू करते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। आज लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बिल भी पेश किया गया। वहीं, दोबारा सत्र शुरू होने के बाद अब लोकसभा की कार्यवाही को 16 मार्च  यानी सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार,  सरकार और सांसद अगले सत्र में वित्तीय बिल, प्रस्ताव और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करेंगे।

लोकसभा में पेश किया गया ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक, 2026

आज यानी शुक्रवार को लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा ‘ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया गया। इस विधेयक का मकसद ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी जीवन की गुणवत्ता में सुधार बताया गया है। सरकार ने कहा कि यह कदम समावेशी और समान अधिकारों वाले समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विधेयक के जरिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारों को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

Tags:    

Similar News