मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच लारा दत्ता लौटी मुंबई। बताया- बेटी सायरा पर पड़ेगा गहरा असर

Update: 2026-03-13 09:30 GMT

मुंबई। मीडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कई भारतीय इन देशों फंसे हुए थे। खासकर दुबई में माहौल बिगड़ने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी यहां फंस गए थे। इस बीच अभिनेत्री लारा दत्ता दुबई में फंसी थी जो वतन वापस लौट गई हैं। दरअसल, वो अपनी 14 वर्षीय बेटी सायरा के साथ आज सुरक्षित मुंबई लौट आईं। वहीं लारा ने स्वीकार किया कि इस पूरी घटना और धमाकों के डर का उनकी बेटी सायरा पर गहरा असर पड़ेगा।

मेरी बेटी को कुछ हद तक रहेगा ट्रॉमा

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस अनुभव के बाद मेरी बेटी को कुछ हद तक ट्रॉमा (सदमा) जरूर रहेगा। उन्होंने अपनी वापसी की खतरनाक यात्रा को अपनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' के दूसरे भाग जैसा महसूस बताया। उन्हें धमाकों के बीच दुबई से फुजैरा तक दो घंटे का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ा ताकि वह फ्लाइट ले सकें।

इमोशनल वीडियो का कारण

लारा ने बताया कि उन्होंने दुबई से जो भावुक वीडियो शेयर किया था, वह इसलिए था क्योंकि उन्हें डर था कि शायद वह उनका आखिरी संदेश हो। उन्होंने आसमान में मिसाइलों को रुकते हुए देखा और धमाकों की आवाज से उनके विला की खिड़कियां तक हिल गई थीं। मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार और सुरक्षा बलों की सराहना की। 

Tags:    

Similar News