पत्नी को सामने बैठाकर पति अपनी सगी बहन से करता है SEX , पुलिस ने नहीं सुनी तो राष्ट्रीय महिला आयोग से लगाई गुहार

भोपाल में हुई इस जनसुनवाई में करीब 50 अन्य महिलाओं की शिकायतें भी सुनी गईं, जिसमें घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए।

Update: 2026-03-13 09:50 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। दरअसल महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में एक महिला ने अपने ही घर के भीतर हो रहे घिनौनी चीजों का खुलासा किया। बता दें कि महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। जिसके बाद इस शिकायत ने रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी भी थी। 

सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है पति

जानकारी के मुताबिक जनसुनवाई में एक पीड़ित महिला ने अपना दुख बताते हुए कहा कि उसका पति अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। महिला का कहना है कि उसे जबरन उसी कमरे में रखा जाता है, जहां यह सब होता है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पुलिस और ससुराल वालों से गुहार लगाई, तो किसी ने उसकी मदद नहीं की, उल्टा पुलिस ने शिकायत दर्ज करने तक से मना कर दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों को कड़ी जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

50 से अधिक मामले आए सामने 

भोपाल में हुई इस जनसुनवाई में करीब 50 अन्य महिलाओं की शिकायतें भी सुनी गईं, जिसमें घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि जो महिलाएं दिल्ली स्थित मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकतीं, उनके लिए आयोग खुद राज्यों के शहरों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News