पोंगल उत्सव पर केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे पीएम मोदी, खिलाया गौ को चारा..

पीएम मोदी ने कहा मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Update: 2026-01-14 05:32 GMT

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज देशवासियों को पोंगल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता है। पीएम केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में भाग लेने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने गौ को चारा खिलाकर,  गौ माता आशीर्वाद लिया।

पीएम ने कहा

पीएम मोदी ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'संक्रांति का यह पावन पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उत्तरायण में सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी पाप नष्ट होते हैं।

हमारे किसान राष्ट्र निर्माण के मजबूत साथी हैं

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की लगभग सभी सभ्यताओं में फसलों से जुड़ा कोई न कोई पर्व मनाया जाता है। तमिल संस्कृति में किसान को जीवन का आधार माना गया है। तिरुक्कुरल में कृषि और किसानों पर विस्तार से लिखा गया है। हमारे किसान राष्ट्र निर्माण के मजबूत साथी हैं।


Tags:    

Similar News