प्रियंका गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, बोलीं- चुनाव की तारीखें बीजेपी के हिसाब से तय हुईं
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। ऐसे में अब सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखें बीजेपी की सुविधा के हिसाब से तय हुईं है।
क्या बोली प्रिंयका गांधी?
पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव तिथियों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मुझे लगता है कि चुनाव में घोषित तिथियां और निर्धारित चरण भाजपा की सुविधा के अनुसार किए जाते हैं।
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
सिर्फ पश्चिम बंगाल में मदतान दो चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चार मई को होगी।