हमें इस बार फिर से सरकार बदलने की जरूरत है... केरल चुनाव पर बोले शशि थरूर

थरूर ने कहा कि बस मुश्किल से तीन हफ्ते और साढ़े तीन हफ्ते बचे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Update: 2026-03-16 07:30 GMT

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद देश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच केरल चुनाव पर कांग्रेस नेता MP शशि थरूर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केरल एक जरूरी चुनाव है।

हमें इस बार फिर से सरकार बदलने की जरूरत है

वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए बहुत जरूरी चुनौती है क्योंकि पिछली बार CPM LDF सरकार सत्ता में वापस आई थी, जो अजीब है क्योंकि आधी सदी से, दो पार्टियां, दो फ्रंट, बारी-बारी से सरकार में रहे हैं। हम उन्हें यह दोहराने नहीं देना चाहते। हमें इस बार फिर से सरकार बदलने की जरूरत है। इस बहुत ही हैरानी की बात है कि जल्दी हुए चुनाव ने हम सभी को हैरान कर दिया है।

मुश्किल से तीन हफ्ते बचे हैं

थरूर ने कहा कि बस मुश्किल से तीन हफ्ते और साढ़े तीन हफ्ते बचे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में, आप देखेंगे कि कुछ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं। मैं शायद पार्लियामेंट के आखिरी दो हफ्तों में कैंपेन करने के लिए यहां नहीं रहूंगा। 

Tags:    

Similar News