पुतिन के भारत दौरे पर भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक करने का मकसद, जानें 5 दिसंबर का शेड्यूल
नई दिल्ली। व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। ये भारत और रूस के बीच होने वाली वार्षिक बैठक है, जो अमूमन दिसंबर में आयोजित होती है और भारत और रूस बारी-बारी से इसकी मेजबानी करते हैं। इस दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और Su-57 फाइटर जेट सहित डिफेंस डील पर चर्चा होगी। तेल की सप्लाई बढ़ाने और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टकर में सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक बढ़ाकर 100 अरब डॉलर ले जाने का मकसद है।
पुतिन के भारत दौरे का 5 दिसंबर का शेड्यूल
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर आज भारत पहुंच रहे हैं। आज पीएम मोदी के साथ प्राइवेट डिनर के बाद पुतिन का कल सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा।
पांच दिसंबर सुबह 11 बजे- राष्ट्रपति भवन में स्वागत
सुबह 11.30 बजे - राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण करेंगे।
11.50 बजे - हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मीटिंग
दोपहर 1.50 बजे - हैदराबाद हाउस में प्रेस स्टेटमेंट्स
शाम 7 बजे- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में पुतिन की मीटिंग
रात 9 बजे - रूस के लिए भारत से रवाना