NCR समेत कई प्रदेशों में बारिश का अलर्ट! मौसम फिर से करवट ले रहा

बारिश होने से मौसम में और ठंडक पैदा होगी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका

Update: 2026-01-22 03:57 GMT

नई दिल्ली। एनसीआर समेत कई प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम फिर से करवट ले रहा है। तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद मौसम विभाग ने कहा है कि आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना 

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।‌ मौसम विभाग ने जताए ये अनुमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जम्मू कश्मीर लद्दाख में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कल बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में आज और कल 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

उत्तर पश्चिमी भारत में दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 23 जनवरी तक कोहरा अगले दो दिनों तक इसमें बारिश और खराब मौसम के चलते गिरावट आ सकती है और दो दिनों को बाद फिर से बढ़ोतरी जारी रहेगी। महाराष्ट्र में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 23 जनवरी तक कोहरा और धुंध का माहौल रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News