जमीन पर बारिश, पहाड़ों पर बर्फ ने देश के मौसम में बदलाव किया, पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी

मनाली में बर्फ पड़ने से पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी

Update: 2026-01-23 04:52 GMT

नई दिल्ली। जमीन पर बारिश, पहाड़ों पर बर्फ ने देश के मौसम में बदलाव किया। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। मनाली में बर्फ पड़ने पर पर्यटक नाचते झुमते हुए नजर आए।

दिल्ली एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश 

दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग जिला को भी सुबह से ही बादल बने हुए हैं। सहारनपुर गाजियाबाद दिल्ली समिति कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश होते ही मौसम में भी बदलाव आया है। बारिश ने तापमान को गिराया है। सहारनपुर में भी सुबह से बारिश हो रही है। गाजियाबाद में बारिश होने से कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है। काम पर जाने वाले लोग भी छाता लेकर जाते हुए नजर आए। 

लंबे इंतजार के बाद मनाली में बर्फबारी 

जनवरी माह में पर्यटक पहाड़ी इलाकों पर जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर पर्यटक ताजा हो रही बर्फबारी का आनंद लेने जाते हैं। जनवरी खत्म होने वाला है और मनाली में बर्फबारी भी नहीं हुई थी। शुक्रवार को तड़के सुबह बर्फबारी होने से पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रात के समय ही पर्यटक नाचते और झूमते हुए नजर आए। बड़ी संख्या में लोग अब मनाली की तरफ रुख करेंगे।

Tags:    

Similar News