इस गाने की शूटिंग के समय सच में रो पड़े थे सलमान खान! फराह खान ने किया खुलासा

Update: 2026-03-14 15:00 GMT

मुंबई। सलामन खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सलमान के फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इस बीच फराह खान ने एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, साल 2006 में फराह खान के पति शिरीष कुंदर ‘जान-ए-मन’ के नाम से एक फिल्म लेकर आए थे, जिसमें सलमान खान, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आए थे।

उस सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का एक गाना है, जिसका टाइटल है ‘सौ दर्द’। इस गाने में न्यू यॉर्क ब्रुकलिन ब्रिज के सीन दिखाए गए हैं। इस गाने में सलमान का इमोशनल सीन था। वो रोते नजर आए थे। हालांकि, फराह खान ने बताया है कि उस सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। सलमान सच में रो पड़े थे। फराह खान ने एक पॉडकास्ट में कहा कि जान-ए-मन में मेरा काम अच्छा था। इसके गाने अंडररेटेड हैं। वो जो ब्रुकलिन ब्रिज पर रोया है न सलमान, वो सच में रोया है।

सलमान सच में वहां रो पड़ा था

उन्होंने कहा कि वो पहली बार था जब मैंने सलमान को अपने दर्द को गहराई से महसूस करते देखा। वो जो खड़ा होकर रोया है, हम शॉट कट नहीं करना चाहते थे। हम बस कैमरा लेकर उसके गोल-गोल घूम रहे थे। ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। सलमान सच में वहां रो पड़ा था। फराह ने ये भी कहा कि जब रिलीज के बाद फिल्म सफल नहीं हो पाई तो वो भी रो पड़ी थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘जान-ए-मन’ फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये था।  

Tags:    

Similar News