अगली बार सीधे माथे में गोली मारेंगे... सिंगर बादशाह को बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी! कहा- पिक्चर अभी बाकी है...

Update: 2026-03-14 15:30 GMT

Lमुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों चौतरफा मुस्किलों में घिरते हुए दिख रहे हैं। जहां एक तरफ 'टटीरी' गाने की वजह विवाद का सामना कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बाद भी बादशाह विवादों से घिरे हुए हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस को उनकी गिरफ्तारी का आदेश मिल चुका है तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने शेयर किया धमकी भरा नोट

बता दें कि 'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट शेयर किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा कि जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है। उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे।

आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है

वहीं इसमें आगे लिखा है कि हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा। इसी नोट में आगे बादशाह को धमकी देते हुए लिखा कि सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे। यह नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लिखा गया था।

Tags:    

Similar News