कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग लिए सात फेरे! क्रिकेट जगत से जुड़े खास मेहमान इस समारोह में हुए शामिल

Update: 2026-03-14 17:03 GMT



नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ आज उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत कर ली। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई। वहीं शादी के बाद कपल को आम से लेकर खास तक बढ़ाई दे रहे हैं।

क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं

वहीं इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

प्री वेडिंग कार्यक्रमों में सितारों की धूम

कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय की गई थी, लेकिन उस समय भारतीय टीम के मैच और टी20 विश्व कप की व्यस्तता के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई। बाद में परिवार ने मार्च 2026 में शादी का फैसला किया। शादी से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसमें दोनों परिवारों के साथ क्रिकेट जगत के कई सितारे भी शामिल हुए। 

Tags:    

Similar News