मनाली में बर्फबारी का कहर: एक हजार गाड़ियां फंसी, सड़क पर डाली जा रही मिट्टी...

डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें

Update: 2026-03-15 15:32 GMT

मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आज अचानक तेज बर्फबारी होने की वजह से साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ के बीच फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूं। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

बर्फ को मिट्टी से ढंकने की तैयारी 

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

लोगों से संयम रखने का किया आग्रह

डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

Tags:    

Similar News