पंचायत का तुगलकी फरमान! गांव के अंदर प्रेम विवाह पर लगाया रोक, जानें क्या दिया तर्क

Update: 2026-02-10 15:00 GMT

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले धारीवाल गांव की पंचायत ने लव मैरिज और एक ही गांव में शादी करने पर रोक लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया है। दरअसल, पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार, यदि कोई लड़का या लड़की परिवार की सहमति के बिना लव मैरिज करते हैं या गांव के भीतर ही शादी (एक ही गांव में विवाह) करते हैं, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सामाजिक बहिष्कार

ऐसे जोड़ों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव के लोग उनसे किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे। हालांकि पंचायत में कहा गया कि जो व्यक्ति ऐसे जोड़ों की मदद करेगा या उनसे संपर्क रखेगा, उस पर भी पंचायत दंडात्मक कार्रवाई करेगी और उसका भी बहिष्कार किया जा सकता है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ऐसे जोड़ों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने और उनके माता-पिता से भी संबंध तोड़ने की बात कही गई है।

पंचायत का तर्क

पंचायत का कहना है कि एक ही गांव में शादी होने से रिश्तों की मर्यादा खत्म होती है (गांव के लड़के-लड़की भाई-बहन समान माने जाते हैं) और इससे गांव में आपसी विवाद और तनाव बढ़ता है।

कानूनी स्थिति

प्रशासन और कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला पूरी तरह से असंवैधानिक है। भारत के संविधान के तहत बालिग जोड़े को अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है और किसी भी पंचायत को ऐसे बहिष्कार का कानूनी अधिकार नहीं है। पूर्व में मोहाली के मानकपुर शरीफ गांव में भी ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी।

Tags:    

Similar News