'टॉक्सिक' का धांसू टीजर रिलीज, यश ने 'राया' अवतार में मचाया गदर, कहानी में है डबल रोल!

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Update: 2026-02-20 05:38 GMT

मुंबई। रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का धमाकेदार टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में यश अपने खूंखार 'राया' अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

रूह रंपा देगा ‘टॉक्सिक’ का टीजर

टीजर एक बैक शॉट से शुरू होता है जिसमें यश को एक कसीनो के दरवाज़े पर शराब पीते हुए देखा जा सकता है। राया के रूप में वह शार्प, भयानक और मजबूत दिख रहे हैं, जो किसी को मारने में पीछे नहीं हटता, हालांकि, इसमें कियारा और नयनतारा सहित किसी भी फीमेल स्टार की झलक नहीं दिखती है। टीजर एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है जिसमें कहा जाता है- इस बार जंग अलग है. इसके बाद धमाकों की गूज सुनाई देती है और एक सर्कस नजर आता है। फिर से आवाज सुनाई देती है उनकी मक्कारी भी अलग है, सबसे टकराना भारी पड़ेगा. जिद्द छोड़ दो। गिव अप राया, इट्स ओवर। फिर यश का खूंखार अवतार में दिखते हैं और लोगों को गाजर मूली की तरह काटते नजर आते है। टीजर में काफी वॉयलेंस नजर आती है।

इंटेंस अवतार

टीजर में यश का लुक बेहद डार्क और रफ है। उन्हें खून से लथपथ बर्फ के बीच बोतल से शराब पीते और 'चेनसॉ' (Chainsaw) के साथ तबाही मचाते देखा जा सकता है। यश का "डैडीज होम" और "जब मैं कहूं तब खत्म होगा" जैसे संवाद दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं।

स्टार कास्ट

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होने वाली है।

Tags:    

Similar News