स्त्री ऊर्जा में एक खास जादू होता है...रश्मिका मंदाना ने स्त्री शक्ति पर खास पोस्ट की शेयर, 'द गर्लफ्रेंड' को लेकर छाई एक्ट्रेस
मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को फैंस प्यार मिला है। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'स्त्री ऊर्जा' यानी फेमिनिन एनर्जी के बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि असली स्त्री ऊर्जा क्या होती है।
रश्मिका ने बताया है कि अगर कोई महिला अपने अंदर की आवाज से जुड़ जाती है, तो उसके अंदर कई बदलाव आते हैं। रश्मिका ने सोशल मीडिया लिखा कि स्त्री ऊर्जा में एक खास जादू होता है। जब आप खुद से जुड़ जाती हैं, तो आप चीजों को साफ-साफ देखने लगती हैं। लोगों को पहचान जाती हैं और स्थितियों को पहले से समझ जाती हैं।
वहीं रश्मिका ने आगे कहा कि कई बार आपको लगता है कि कुछ गलत होने वाला है। आपका मन आपको सावधान करता है। हालांकि हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि जिंदगी बहुत जटिल है।
रश्मिका ने आगे लिखा कि'महिलाएं जब एक-दसरे को सहारा देती हैं और सिर्फ यह कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ हूं, तो एक अलग जादू होता है। उस कोमलता में बहुत ताकत होती है। स्त्री शक्ति कमजोर नहीं है। हां यह कोमल जरूर है लेकिन यह मजबूत है और प्यार से भरी हुई है। जब महिलाएं इस तरह की ऊर्जा के साथ एकजुट होती हैं तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता।
रश्मिका ने आगे लिखा कि मैं देख रही हूं कि आप में से बहुत सी महिलाओं में यह शक्ति है। जिन्हें अभी तक इसके बारे में समझ नहीं है वह जल्द ही इसके बारे में समझेंगी और इसे महसूस करेंगी। जल्द ही इसे पा लेंगी और मजबूर स्त्री ऊर्जा बन जाएंगी।
हाल ही में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। इसके लेखक भी वही हैं। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं। इसमें रश्मिका मंदाना के अलावा दीक्षित शेट्टी, अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं।